ग्रामीण पत्रकार एसोसिएयेशन के जिला आॅडिटर एवं वरिष्ठ पत्रकार राजपाल सिंह आर्य की माता कलावती देवी आर्या की शनिवार को 19वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन किया गया। बाद में सभी ने माता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सहारा टुडे प्रभारी अलीगढ़(नौशाद अब्बासी) 

अलीगढ़ । राजपाल सिंह आर्या ने बताया कि माताजी बचपन से ही लोगों की तरह तरह से मदद करती थी। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को बढावा देने के लिए भी अपने स्तर पर प्रयास किये। वह चाहती थीं कि बेटियां यदि शिक्षित होगी तो वह दो परिवार को अकेली शिक्षित बना सकती है। उनका निधन सन् 2000 में हुआ था। शनिवार को19वीं पुण्य तिथि पर परिवार के अलावा दर्जनों समाजसेवियों ने यज्ञ में शामिल होकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। बाद में सभी ने माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर संपादक मुकेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष ग्रामीण प.कार एसोसियेशन देवेन्द्र पाल सिंह, नेत्रपाल आर्य, मौहर सिंह सविता, ओमवीर आर्य, सत्यवीर आर्य, वेदपाल आर्य, देवपाल आर्य, ऋषि आर्य, देवव्रत आर्य, शकुंतला आर्या, सत्यवती देवी, मुन्नी देवी आर्या, रामवेटी आर्या, ऊषा आर्या, राजकुमारी आर्या, देव आरती आर्या, शगुन आर्या, अदिति आर्या आदि मौजूद रहे।