कूड़ा बीनने वाला बन निगम अधिकारियों ने पार्क में किया श्रमदान। सहायक नगर आयुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को साफ कर किया श्रमदान। पार्क में सहायक नगर आयुक्त ने पेड़ पौधों की ट्रिमिंग।

कूड़ा बीनने वाला बन निगम अधिकारियों ने पार्क में किया श्रमदान। सहायक नगर आयुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को साफ कर किया श्रमदान। पार्क में सहायक नगर आयुक्त ने पेड़ पौधों की ट्रिमिंग।



सहारा टुडे संवाददाता अलीगढ़ सारिक अब्बासी )
 अलीगढ़ । निगम अधिकारियों ने अलग-अलग जगह किया श्रमदान। संपूर्ण भारतवर्ष में 11 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार सुबह सुबह नगर आयुक्त प्रकाश पटेल के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न पार्कों में जमकर पसीना बहाया और श्रमदान किया। गांधी पार्क में सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में श्रमदान अभियान चलाया गया। इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त सहित मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह देश दीपक अंकित एहसान रब अनिल कुमार आरएसएस शाखा प्रमुख व कार्यकर्ताओं ने कूड़ा बीनने वालों की तरह पार्क से कूड़ा बीना व गंदगी को बोरे में एकत्र कर पार्क साफ किया। तो वहीं सहायक नगर आयुक्त ने पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास अनावश्यक उगे पेड़ पौधों की कटाई करते हुए श्रमदान किया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा 2 अक्टूबर को राष्टपिता की जयंती के अवसर पर नगर निगम सम्पूर्ण महानगर में वृहद श्रमदान अभियान चलायेगा जिसमे अधिक से अधिक शहरवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।