सहारा टुडे
अनिल सिंह गौतम
*लेखपालों का एकदिवसीय प्रदर्शन*
बांदा:- सदर तहसील परिसर बांदा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आवाहन पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर इस धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। लेखपाल संघ ने लेखपाल संवर्ग की दो-तीन वर्षों से लंबित मांगों पर लेखपाल संघ द्वारा शासनादेश निर्गत नहीं होने पर रोष व्याप्त किया। लेखपाल संघ के वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि प्रदेश की सरकार समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो लेखपाल संघ को कलम बंद हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लेखपाल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस बार मांगे पूरी ना होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। इस आयोजन में भारी संख्या में लेखपाल व उनके संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।