सफ़ाई व्यवस्था को सुधारने के लिए रैक्स पिकर्स का सहारा। नगर निगम रैक्स पिकर्स की मदद से प्रभावी बनायेगा सफाई व्यवस्था। स्वच्छ्ता के सच्चे सेवक सफ़ाई कर्मचारी ओर रैक्स पिकर्स :
सहायक नगर आयुक्त
सहारा टुडे संवाददाता अलीगढ़ (सारिक अब्बासी )
अलीगढ़ । एक सिक्के के दो पहलू रैक्स पिकर्स व नगर निगम दोनों का काम वेस्ट को उठाना-सहायक नगर आयुक्त। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत नगर निगम ने शहर के हज़ारों रैक्स पिकर्स को सफाई व्यवस्था से सीधे जोड़ने के लिए जवाहर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने कहा शहर में जगह जगह घूमने वाले रैक्स पिकर्स नगर निगम के सच्चे स्वच्छता के सेवक है। उन्होंने कहा इस कार्यशाला का उद्देश्य रैक्स पिकर्स को नगर निगम में पंजीकृत कर समाज मे पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा रैक्स पिकर्स और नगर निगम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं दोनों शहर को साफ करने और वेस्ट को उठाने का प्रयास कर रहे है। नगर आयुक्त सकती प्रकाश पटेल ने बताया रैक्स पिकर्स को नगर निगम की सफाई व्यवस्था से सीधे जोड़ने के लिये 2 अक्टूबर से अभियान चलाकर उनका पंजीकरण कराया जायेगा ताकि समाज मे उन्हें सम्मान जनक पहचान मिल सके। । बैठक में सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ज़ोनल सफाई अधिकारी ईदजीत सिंह, स्वछता निरीक्षक डॉ रामजीलाल, आरसी सैनी अहमद हसन, ऋषिपाल यादव, अनिल कुमार अनिल आज़ाद बिशन सिंह आईटीओ शिवकुमार सुमन, सहायक वर्कशॉप धर्मवीर सिंह मीडिया सहायक अहसान रब, स्टेनो देश दीपक हजारों की संख्या में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए रैक्स पिकर्स मौजूद रहे आदि मौजूद थे।