शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड महानगर अलीगढ़ ने संगोष्ठी आयोजित की
सहारा टुडे संवाददाता अलीगढ़ (सारिक अब्बासी)
अलीगढ़ । समाजवादी पार्टी यूथ कैम्प कार्यालय पर शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड महानगर अलीगढ़ संगोष्ठी आयोजित की "भगत सिंह और समाजवाद" पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे | और उनको माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इसरार सोलंकी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए इसरार सोलंकी ने कहा कि भगत सिंह हमारे आदर्श हैं हम नोजवानों को उनके विचारों को अपने जीवन में अनुसरण करना चाइए, जिनके महान कार्यों से आज भी भारत के नौजवान प्रेरित होते हैं और उनकी प्रेरणा के आधार पर कार्य करते है। भगत सिंह एक महान क्रान्तिकारी थे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों को न्योक्षावर कर दिया। उनके बलिदान को हम नोजवान और हमारा देश कभी नहीं भुला सकता।इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने कहा कि भारत माँ के वीर सपूत जिन्होंने हँसते-हँसते भारत माँ की आजादी के लिये अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी। इन्होंने अपने जीते जी अंग्रेज अधिकारियों की नाक में दम कर रखा था। वो ईंट का जबाव पत्थर से देने के सिद्धान्त को मानते थे और उसका पालन भी करते थे। इस मौके पर आदिल मेवाती,अबसर मालिक,आज़म मेवाती,शफीउल्लाह मौहम्मद इक़रार सोलंकी,पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे