- वैल्यूएशन में दूसरे नंबर की कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 7.91 लाख करोड़ रुपए
- रिलायंस ने 18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया था
- 15 महीने में मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ बढ़ा, अगस्त 2018 में 8 लाख करोड़ पर पहुंची थी
Dainik Bhaskar
Nov 19, 2019, 05:19 PM IST
बिजनेस डेस्क. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया। रिलायंस इतना वैल्यूएशन हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर वैल्यूएशन 9.57 लाख करोड़ रुपए रहा। रिलायंस 18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंची थी। उतने वैल्यूएशन का रिकॉर्ड भी अभी रिलायंस के ही नाम है। मार्केट कैप में दूसरी बड़ी कंपनी टीसीएस की वैल्यू 7.91 लाख करोड़ रुपए है।
वैल्यूएशन में टॉप-5 कंपनियां
रिलायंस के शेयर में इस साल 34% बढ़त
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को करीब 4% तेजी आई। इससे मार्केट कैप तेजी से बढ़ा। बीएसई पर शेयर 3.5% बढ़त के साथ 1,509.80 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 3.87% चढ़कर 1,514.95 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इस साल शेयर 34% चढ़ चुका है। रिलायंस पिछले साल अगस्त में 8 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप पर पहुंची थी। इस मामले में भी वो देश की पहली कंपनी बनी थी।
रिलायंस के 6 रिकॉर्ड