क्रिसमस के पावन पर्व पर क्रिसमस रैली का आयोजन

सहारा टुडे कानपुर 


अरहान अहमद 


क्रिसमस के पावन पर्व पर क्रिसमस रैली का आयोजन तुलसी उपवन मोती झील से किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहनों के साथ हजारों लोग चल रहे थे और शांति और सद्भाव का संदेश दे रहे थे रैली में फूलों से वर्षा की जा रही थी और क्रिसमस की बधाई दी जा रही थी लोग  के द्वारा बिस्कुट टॉफी का वितरण किया जा रहा था भारी संख्या में मौजूद लोगों का क्लासेज कॉलेज में अभिवादन किया गया भारतीय मसीह सभा की हेलिना सिंह ने लोगों को धन्यवाद दिया पास्टर एसोसिएशन के महामंत्री जितेन सिंह ने कहा कि रैली का मकसद मसीह समाज को मजबूत करना साथ ही अमन और शांति का संदेश देना है रैली में मुख्य रूप से सैमुअल सिंह अजीत आदि उपस्थित थे रैली का आयोजन पास्टर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया था