सहारा टुडे कानपुर
अरहान अहमद
कानपुर राष्ट्रीय लोक दल व उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69 वीं पुण्यतिथि उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर सन 1875 में हुआ था। उन्होंने आजादी के वक्त 562 रजवाड़ों को आजाद भारत की तरफ शामिल कर लिया था ।वे खादी प्रेमी थे। सरदार बल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचारों के बारे में आरएलडी मोहम्मद उस्मान ने बताते हुए कहा। कि सरदार पटेल ने कहा। इस मिट्टी में कुछ अनूठा है। जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है। आज हमें ऊंच-नीच गरीब अमीर जाति पात के भेदभाव को समाप्त कर देना चाहिए। शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है विश्वास हो सकती है।किसी महान कार्य को करने के लिए आवश्यक है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, अनिल सोनकर ,नरेंद्र सिंह यादव, श्याम देव सिंह ,अंबर त्रिवेदी, नसीम रजा ,दीनानाथ द्विवेदी, भैयालाल ,विनोद पांडे ,रिजवान अली ,दीपक शर्मा ,अश्वनी त्रिवेदी, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।